दलितों पर दीवाली पर भी नही रुके अत्याचार, देखिए यह वीडियो
By: Tanuj Patel
बचपन में एक ही पाठ पढा करते थे कि हर एक त्यौहार भाईचारा का संदेश देता है। चाहे वो दीवाली हो, ईद हो, बुध्द पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती हो या फिर क्रिस्मस हो। लेकिन पिछले कुछ समय से देखे तो समाज के एक तबके पर लगातार अत्याचार की खबरें सामने आती रहती है। खास बात तो यह है कि दीपावली के पांच दिवसीय त्यौहार पर भी इन वर्गों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं बढी है। महिलाओं और दलितों पर चिंता भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी ने भी जताया था और इतना समय बीत जाने के बाद भी लगातार अत्याचार की खबरें बढती ही चली गई। इन वर्गों पर हमेशा से जुल्म और अत्याचार बढता गया है।
पिछले एक सप्ताह की खबरें पर नजर डाले तो इस सभ्य समाज की महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटनाओ को देखकर अब भी डर लगने लगा है। इतना क्रूर चेहरा इस भारतीय समाज के लोगो का कैसे हो गया?
महिलाओं के शरीर के अंदरूनी अंग निकाल लेना, लड़की को उसी की सलवार से गला घोटकर दबा कर मार देना या फिर सिर को धड से अलग कर देना, क्या यह सब एक इंसान कर सकता है। यह मनुष्य आखिर इतना बडा दानव क्यों बन रहा है? ..
देखिए वीडियो -
बहुजन समाज की सबसे तेज खबरें पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें, Twitter पर फॉलो भी करे और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
No comments:
Post a Comment