भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने क्रिकेट खेल रहे बच्चों कों खेल सामग्री वितरित की
![]() |
| (खेल सामग्री वितरित करते भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष ) |
जम्मू-कश्मीर : देश में इस वक्त चल रहे आईपीएल के चलते देश के बच्चों में क्रिकेट के प्रति दीवानगी देखने को मिल रही है इसी बीच भीम आर्मी भारत एकता मिशन जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार लोनी ने तहसील मरीन के पंचायत खानपुर में क्रिकेट खेल बच्चों को बल्ला, गेंद और अन्य खेल सामग्री वितरित की
मौके पर गांव के युवाओं और बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से बच्चों का उत्साह और बढ़ेगा। इस दौरान पवन कुमार लोनी ने प्रशासन कठुआ से मांग करते हुए कहा कि पंचायत खानपुर में बच्चों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि बच्चों के पास खेलने के लिए उचित ग्राउंड नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर देश के बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे तभी देश को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। केवल नारे लगाने से नशा खत्म नहीं होगा, बल्कि युवाओं और बच्चों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना होगा

No comments:
Post a Comment