घघसी। आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को ग्राम घघसी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट विष्णु कुमार, सेक्टर अध्यक्ष बेलहरा रहे। वहीं कार्यक्रम में एडवोकेट शनेंद वर्मा, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं विधानसभा 266 प्रत्याशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में जिला अध्यक्ष देशराज गौतम, अयोध्या मंडल प्रभारी हरिनंदन सिंह एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, बूथ अध्यक्ष घघसी एडवोकेट विवेक कुमार सहित किढ़ा लाल गौतम, अमरजीत, दिनेश कुमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

No comments:
Post a Comment