ग्वालियर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: महिला के बैंक खाते से 15 मिनट में उड़ाए ₹93,998, एसपी से लगाई न्याय की गुहार - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, June 11, 2026

ग्वालियर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: महिला के बैंक खाते से 15 मिनट में उड़ाए ₹93,998, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ग्वालियर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: महिला के बैंक खाते से 15 मिनट में उड़ाए ₹93,998, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

(AI द्वारा निर्मित फोटो)


ग्वालियर- जिले के बंजारिया, मुरार निवासी एक महिला के साथ आनलाइन बैंक से करीब 93 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पीडिता सुनीता बंसल ने बताया कि मेरे नाम से सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा थाटीपुर ग्वालियर (म.प्र.) बचत बैंक खाता खुला है। मेरे बैंक खाते में लगभग 1,00,000/- रूपये से ज्यादा थे। मेरे उक्त बैंक खाते से दिनांक 20.05.2026, समय शाम 6:43 बजे रूपये 49,999/- रूपये निकल गये जिसका एस.एम.एस. मेरे मोबाईल पर आया एवं फिर 40,000/- रूपये,, दिनांक 20.05.2026, समय शाम 6:45 बजे रूपये निकल गये जिसका एस.एम.एस. मेरे-मोबाईल पर आया तथा उसके बाद 20.05.2026, को ही 999, 95/- रूपये, समय शाम 6:48 बजे रूपये निकल गये जिसका एस.एम.एस. भी मेरे मोबाईल पर आया। इसके तत्पश्चात दिनांक 20.05.2026 को रूपये 1,000/- शाम 6:57 बजे निकल गये। इसके बाद भी मेरे बैंक खाते से रूपये 2,000/- दिनांक 20.05.2026, शाम 6:57 बजे निकल गये। इस प्रकार लगभग कुल रकम 93,998/- रूपये मेरे खाते से निकाल कर ठगी की जा चुकी है।

पीडिता ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को शिकायत देकर कहा कि मेरे खाते की जाँच कर ठगी की रकम निकालने का पता लगाया जाये तथा मेरी पूर्ण मदद की जाये। 

No comments:

Post a Comment