जनसमस्याओं पर गरजी आजाद समाज पार्टी, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; समाधान न हुआ तो 22 जून से होगा बड़ा आंदोलन - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, June 11, 2026

जनसमस्याओं पर गरजी आजाद समाज पार्टी, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; समाधान न हुआ तो 22 जून से होगा बड़ा आंदोलन

जनसमस्याओं पर गरजी आजाद समाज पार्टी, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; समाधान न हुआ तो 22 जून से होगा बड़ा आंदोलन



फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गुरुवार को प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। पार्टी प्रतिनिधियों ने तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी के नाम तहसीलदार वैशाली अहलावत को ज्ञापन सौंपा और युवाओं, यात्रियों व आम जनता से जुड़े कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।'

ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई। पार्टी का कहना है कि ऐसी घटनाएं लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेर रही हैं और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

रेल यात्रियों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग की गई। साथ ही गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन के लगातार प्रभावित संचालन से होने वाली दिक्कतों का भी उल्लेख करते हुए बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की गई।

पार्टी ने स्मार्ट मीटरों में कथित गड़बड़ियों पर भी चिंता जताई और उपभोक्ताओं के हित में पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग रखी। इसके अलावा सेवली स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को राजस्व अभिलेखों में पार्क के रूप में दर्ज करने की मांग करते हुए कहा गया कि इससे सामाजिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थल का संरक्षण सुनिश्चित होगा।

आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 22 जून से कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में “सत्ता परिवर्तन यात्रा” शुरू की जाएगी। पार्टी के अनुसार यह अभियान गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता को जागरूक करने के साथ विरोध प्रदर्शन का रूप लेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प दोहराया

इस अवसर पर गुलाब बौद्ध, विपिन कुमार, अवधेश कुमार, देवीदीन, यशवंत, मनीष, रामकुमार, दिनेश, विष्णु, शिवनंदन, सुजीत, मोहित सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment