भीम आर्मी लखनऊ जिला इकाई का विस्तार, कृपाशंकर मौर्य और मोहित राज अंबेडकर को मिली नई जिम्मेदारी - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Sunday, August 16, 2026

भीम आर्मी लखनऊ जिला इकाई का विस्तार, कृपाशंकर मौर्य और मोहित राज अंबेडकर को मिली नई जिम्मेदारी

भीम आर्मी लखनऊ जिला इकाई का विस्तार, कृपाशंकर मौर्य और मोहित राज अंबेडकर को मिली नई जिम्मेदारी


लखनऊ
। भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) की लखनऊ जिला इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए दो कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के मा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश संगठन सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी के आदेशानुसार यह नियुक्तियां की गईं।


संगठन विस्तार के तहत कृपाशंकर मौर्य को जिला सहसंयोजक, लखनऊ तथा मोहित राज अंबेडकर को जिला संगठन सचिव, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों को संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव, मेहनत, संघर्ष और समर्पण के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर लखनऊ जिलाध्यक्ष एडवोकेट आशीष चौधरी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) की लखनऊ जिला इकाई के विस्तार को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

No comments:

Post a Comment