पीड़ित परिवार से भीम आर्मी नेता सोनू कुमार आज़ाद ने की मुलाकात, जनआंदोलन की चेतावनी - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, May 7, 2026

पीड़ित परिवार से भीम आर्मी नेता सोनू कुमार आज़ाद ने की मुलाकात, जनआंदोलन की चेतावनी

पीड़ित परिवार से भीम आर्मी नेता सोनू कुमार आज़ाद ने की मुलाकात, जनआंदोलन की चेतावनी 

(पीड़ित परिवार से मुलाकात करता भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल)


झाँसी : हाल ही में झाँसी के ग्राम दुरबई में में घटित घटना को लेकर भीम आर्मी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की है इसमें भाईचारा आज़ाद समाज पार्टी झाँसी के मंडल प्रभारी इंजीनियर सोनू कुमार भी पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना


घटना के बाद ग्राम में व्यापक स्तर पर पुलिस बल की तैनाती  देखने को मिल रही है, जिससे सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्र में असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई थी भीम आर्मी के नेता ने इस दौरान सवाल खड़े किए कि इस संबंध में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न उत्पन्न होता है कि क्या यह तैनाती कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु है अथवा वास्तविक तथ्यों को प्रभावित करने हेतु।


मंडल प्रभारी इंजीनियर सोनू कुमार आज़ाद द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही, संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि घटना के संबंध में दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई 07 दिवस के भीतर सुनिश्चित की जाए।


यदि निर्धारित अवधि के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी द्वारा मऊरानीपुर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


यह प्रकरण केवल एक परिवार अथवा ग्राम तक सीमित न होकर सामाजिक न्याय, मानवाधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों से जुड़ा हुआ है। अतः अपेक्षा की जाती है कि प्रशासन निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगा , साथ सैकड़ो की संख्या में भी म आर्मी आजाद समाज पार्टी के साथी मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment