भीम आर्मी का पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम, बाबासाहेब का अपमान करने वाले पर हो कार्रवाई नहीं तो.. - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, May 8, 2026

भीम आर्मी का पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम, बाबासाहेब का अपमान करने वाले पर हो कार्रवाई नहीं तो..

भीम आर्मी का पुलिस प्रशासन को 48  घंटे का अल्टीमेटम, बाबासाहेब का अपमान करने वाले पर हो कार्रवाई नहीं तो.. 


रेवाड़ी :
भीम आर्मी भारत एकता मिशन रेवाड़ी की और से जिला प्रशासन रेवाड़ी को दो अत्यंत गंभीर मामलों में लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। जिले के गांव शहबाजपुर खालसा में 6 मई की रात संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी एवं महाराज शोभानाथ जी की प्रतिमा तोड़े जाने तथा 14 अप्रैल भीम जयंती के अवसर पर जिले के गांव कसोला में बाबा साहब का ऊंचाई पर लगे पोस्टर को जानबूझकर फाड़ने व जलाने से संबंधित है। दोनों मामले पर जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कड़ी सजा की मांग की है 


भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने कहा कि महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही, पूरे क्षेत्र में भारी रोष और तनाव बना हुआ है, जिससे जिले में शांति व्यवस्था भंग होने के पूरे आसार है।


रोहित वाल्मीकि ने बताया कि एक पकड़े गए आरोपी पर भी ठोस धारा धाराएं नही लगाई गई है, इसके अतिरिक्त गांव शहबाजपुर खालसा के लोग जो इस गंभीर मामले को उठा रहे है हमें जानकारी मिली है कि  पुलिस  प्रशासन उन्हें भी बेवजह परेशान कर डराने की कोशिश रही है, पुलिस प्रशासन से गुजारिश है कि हमारे किसी भी साथी को परेशान ना किया जाए। दोनों मामलों में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं सहित रासुका एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। 



जिला प्रशासन रेवाड़ी द्वारा गांव शबाजपुर खालसा में तोड़ी गई प्रतिमा एवं गांव कसोला में जलाए गए पोस्टर को तुरंत लगवाया जाए, दोनों घटनास्थलों पर जिला प्रशासन रेवाड़ी सीसीटीवी कैमरे लगाएं।


भीम आर्मी रेवाड़ी ने विभिन्न प्रमुख मांगो पर जिला प्रशासन रेवाड़ी को 48  घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने बताया कि यदि तय समय सीमा में सभी मांगों पर कार्यवाही अम्ल में नही लाई गई तो शहर में बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा जिसमें स्वयं भीम आर्मी चीफ, सांसद चंद्रशेखर आजाद जी भी शामिल हो सकते है।


जिला मुख्यालय रेवाड़ी पर ज्ञापन सौंपने पर जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, पवन कुमार सह प्रभारी, सुरजीत सिंह जिला महासचिव, राजपाल चोटी,प्रवीन कुमार, बुधराम सिंह पंवार प्रधान माता रमाबाई अंबेडकर सामाजिक उत्थान संस्था, भगत सिंह बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, संजय सिंह विधानसभा अध्यक्ष कोसली, प्रताप सिंह, जिला सचिव मंजीत सिंह, रोहित, बिजेंद्र, ओमप्रकाश समेत काफी लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment