उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार
काशीपुर : अगले कुछ महीनो में उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनाव को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतरने को लेकर तैयार है इसको लेकर अभी से ही पार्टी की गतिविधियों काफी तेजी से चल रही है
आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के नेतृत्व में लगातार पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है
इसी क्रम में आज विधानसभा काशीपुर के ग्राम फिरोजपुर में पार्टी के विचारों और आजाद समाज पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। गांव के लोगों को पार्टी की मजबूती, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज की आवाज़ को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस दौरान कार्यक्रम में उत्तराखंड के आजाद समाज पार्टी विधानसभा मीडिया प्रभारी रजनीश गौतम बाजपुर सहित पार्टी के छोटे बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment