मुंबई में भीख मांगने वाला सीकर का बुजुर्ग निकला लखपति 8.77 लाख की FD बोरियों में भरी मिली, साथ इतना कैश - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Monday, October 7, 2019

मुंबई में भीख मांगने वाला सीकर का बुजुर्ग निकला लखपति 8.77 लाख की FD बोरियों में भरी मिली, साथ इतना कैश

मुंबई में भीख मांगने वाला सीकर का बुजुर्ग निकला लखपति 8.77 लाख की FD बोरियों में भरी मिली, साथ इतना कैश
जांच करती पुलिस 

राजस्थान। सीकर का एक बुजुर्ग मुंबई में भीख मांग कर लखपति बन गया. बुजुर्ग व्यक्ति सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी का रहने वाला है उसकी पहचान बिड़दीचंद आजाद के रूप में हुई है। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसकी झोपड़ी में बोरियों और थेलियों से लगभग 1.77 लाख नगद और 8.77 लाख की एफडी की हुई मिली है। जब पुलिस ने उसके बैंक खाता को खंगाला जिसमें 96 हजार रुपए जमा मिले है। पुलिस ने भिखारी के पास इतनी भारी मात्रा में धन देखकर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए।


आपको बता दे की भिखारी बिड़दीचंद आजाद मुंबई की लोकल ट्रेनो में भीख मांगता था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई है, उसका शव गोवंडी रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। जब जीआरपी पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने भिखारी की जांच की गई तो उसकी पहचान बिड़दीचंद आजाद उम्र 82 वर्ष के रूप में हुई। जो सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी का रहने वाला था।
पहचान आईडी


पुलिस उसके परिजनों को तलाशते हुई उसकी झुग्गी झोपड़ी तक पहुंची। यहां पर पुलिस को तलाशी में उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य सभी दस्तावेज मिले है। जिनमें सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी का पता लिखा है। पहले वह अपने परिवार के लोगों के साथ रहता था। उसके बाद परिजन उसे छोडकऱ चले गए। जिसके बाद वह अकेला ही रहता था। फिर वह मुंबई की ट्रेनों में भीख मांग कर गुजारा करने लगा। मामले में जीआरपी पुलिस रामगढ़ थाना पुलिस की मदद ले रही है।

जब पुलिस ने एफडी, नकदी और बैंक खाते की जांच पड़ताल की जब पुलिस को उसकी झोपड़ी में पहुंची तो वह भी हैरान हो गई। झोपड़ी में पांच बोरियों और कई थेलियों में नकदी और उसके नाम की एफडी और बैंक खाता मिला है। जिसमें लगभग 10 लाख का हिसाब किताब मिला है। पुलिस रुपयों को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने लोगों से पूछताछ की रामगढ़ पुलिस ने स्थानीय लोगों ने मृतक के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि 50 साल पहले कई लोग यहां से मुंबई चले गये थे। लेकिन कौन-कौन गये इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में अब पुलिस पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();