शादी का झांसा देकर दलित नाबालिग लड़की से करता रहा बलात्कार, थानेदार बोला- बच्चों से ऐसी गलतियां हो जाती हैं
उत्तर प्रदेश। बलिया बलिया जिले में एक नाबालिग लड़के द्वारा दलित नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़के ने शादी का झांसा देकर लंबे समय से लड़की के साथ बलात्कार किया जा रहा था। बाद में लड़की इससे बहुत ज्यादा परेशान होकर लड़के से मिलना जुलना बंद कर दिया।जब लड़की ने ऐसा कदम उठाया तो इस फैसले से लड़का नाराज हो गया और वो लड़की को पकड़ने को मौका ढुढने की तलाश में जुट गया। जब एक दिन लड़की शौच के लिए खेत जा रही थी तो उसने देख लिया और उसका पीछा करने लग गया। लड़की के पास जाकर उसने जोर जबरदस्ती की लड़की को घसीटते हुए बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
पीड़िता की मां से आरोपी के परिजनों ने की बदसलूकी
जब मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के घर शिकायत करने गई पीड़िता की मां से आरोपी के परिजनों ने बदसलूकी की और उस पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और वहा से धक्के मारकर अपने घर से भगा दिया। अपनी बेटी की इज्ज़त लूट जाने के बाद गरीब बेबस मां न्याय के लिए जब थाने पहुंची तो थाना अधिकारी ने पांच दिनों तक पीड़िता को दौड़ाता रहा। लेकिन उसका केस दर्ज नहीं किया।
थाना अधिकारी के बिगडे़ बोल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
इस पूरे मामले में पुलिस आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय थाना अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान भद्दा व बेतुका बयान देते हुए कहा कि दोनों के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग का चल रहा था। साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों नाबालिग बच्चे हैं। इनसे ऐसी छोटी-मोटी गलतियां होती रहती हैं। इन्हें किसी अपराध के रूप मे नही देखा जाए। थानेदार ने मीडिया के सामने इतना तक बोल दिया कि उन्होंने कोई अपराध ही नहीं किया है। जब मीडिया पर खबर चली तो थाना अधिकारी ने आनन-फानन में पीड़िता का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![]() |
सांकेतिक तस्वीर |

No comments:
Post a Comment