करौली दलित नरसंहार मामले को लेकर बसपा ने की एडीजी से मुलाकात, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
![]() |
उच्च पुलिस अधिकारीयों से वार्ता करता बसपा का प्रतिनिधिमंडल
|
बसपा के कार्यालय में सचिव कमल वर्मा ने बताया कि करौली के अलीपुरा गांव में 27 अक्तूबर को दलित परिवार पर जमीन विवाद को लेकर गांव के ही एक दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार और लाठियाँ से हमला कर दिया। इससे दलित मेघसिंह जाटव और उनकी पत्नी की मौत हो गई, उसके साथ 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेघसिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया मगर उनकी पत्नी मोहरबाई का शव अभी सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा। इन्हीं मांगों को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जाटव के प्रतिनिधित्व में एडीजी रवि प्रकाश मेहरडा से मुलाकात की।
![]() |
ज्ञापन देने जाते बसपा के नेता और कार्यकर्ता
|
See Releted Video-


No comments:
Post a Comment