राजस्थान : बाबासाहेब की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त तो पहुंची भीम आर्मी, आंदोलन की चेतावनी - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Monday, June 1, 2026

राजस्थान : बाबासाहेब की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त तो पहुंची भीम आर्मी, आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान : बाबासाहेब की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त तो पहुंची भीम आर्मी, आंदोलन की चेतावनी



चाकसू : देश भर में अलग-अलग जगह पर संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की खबरें लगातार सामने आती है, इसी बीच राजस्थान के लालसोट क्षेत्र के लालपुरा गाँव में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त (खंडित) करने का मामला सामने आया था, और ग्रामीणों का आरोप है कि दलित समाज पर प्रशासन ने भी अत्याचार किया है।


ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय भीम आर्मी के नेता गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा भीम आर्मी ने न्याय दिलाने का वादा किया है।

घटना के मामले में भीम आर्मी नेता नरेश मीरवाल ने बताया कि प्रशासन इस पूरे मामले की सही तरीके से जांच करे, अगर मूर्ति खातेदारी में लगाई है तो बाबा साहब की मूर्ति को किसी ने भी क्षतिग्रस्त किया है, उन पर कार्रवाई करें।

ललित जोरवाल ने बताया कि जब भी दलित समाज के लोगों पर अत्याचार हुआ है तो भीम आर्मी ने न्याय दिलाया है। अगर इसे मामले में प्रशासन ने जल्दी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की तो भीम आर्मी के लोग सड़क पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

इस दौरान वहां पर भीम आर्मी के नेता चेतराम बैरवा, नरेश मीरवाल, सुरेश मेहर
ललित जोरवाल, विकास आजाद, गणेश मंडावरी, अजय बैरवा और लालाराम बैरवा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- कमलेश बैरवा

No comments:

Post a Comment