पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या करने पहुंचे युवक का पुलिस ने किया एनकाउंटर पैर में लगी गोली
सीतापुर : बड़ी खबर आ रही है बता दें कि सीतापुर के पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या करने पहुंचे एक युवक का पुलिस ने किया एनकाउंटर पैर में लगी गोली सीतापुर जनपद के तंबौर पुलिस ने बड़ी वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया
पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की नियत से हथियार लेकर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस के अनुसार 2 जून की शाम 5:00 बजे शादाब पुत्र जफर निवासी मोहल्ला से खनटोला थाना तंबौर पूर्व सांसद राजेश वर्मा के मकान के सामने तमंचा कारतूस और चाकू लेकर पहुंचा था
बताया जा रहा है पुरानी जमीनी व रंजिश के चलते वह हत्या की योजना बनाकर आया था पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर वह मौके से फरार हो गया था इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की बुधवार को ज्ञानेंद्र भट्ठे के पास स्थित आम के बाग में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई आप है कि शादाब ने पुलिस के ऊपर गोली चलाई इसके चलते पुलिस के द्वारा गोली चलाई गई जिसके चलते आरोपी के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया फिर उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बताते कि आरोपी के कब्जे से तमंचा 312 बर दो फायर कारतूस दो मिस कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया गया है पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व इतिहास नहीं मिला है इलाज के लिए युवक को तंबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और उसके बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर आवश्यक कार्यवाही शुरू किया
रिपोर्टर : संजय लहरपुर

No comments:
Post a Comment