कंगना रनौत को लगा बड़ा झटका, जावेद अख्तर के मानहानि केस को ट्रांसफर करवाने की अर्जी हुई खारिज - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, October 22, 2021

कंगना रनौत को लगा बड़ा झटका, जावेद अख्तर के मानहानि केस को ट्रांसफर करवाने की अर्जी हुई खारिज


 By- Mohd Badar

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्मों के अलावा भी अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कंगना पर उनके एक बयान के लेकर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akthar) ने मानहानि का केस किया है। इस केस को कंगना ने किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर करने की एक याचिका दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।

कंगना की अर्जी खारिज
दरअसल मुंबई के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस्प्लेनेड ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें गीतकार जावेद अख्तर की आपराधिक शिकायत को पूर्वाग्रह के आधार पर किसी अन्य मजिस्ट्रेट को स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।

कंगना का जावेद पर निशाना
याद दिला दें कि इससे पहले इस केस की सुनवाई 20 सितंबर को हुई थी। तब कंगना रनौत ने कू ऐप पर जावेद अख्तर पर निशाना साधा था। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘आज उस केस की सुनवाई थी, जो जावेद अख्तर ने शिव सेना के दबाव में आकर मेरे खिलाफ दायर किया था।’ इसके साथ ही कंगना ने आगे खुद को एक योद्धा बताया था, जो जोरदार स्टाइल के साथ पूरी सेना से टक्कर ले रही हैं।

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि ये पूरा मामला साल 2020 से जुड़ा है, जब कंगना रनौत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर कथित विवादित बयान दिया था। उस वक्त कंगना ने जावेद अख्तर पर भी कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद ने कंगना पर मानहानि का केस किया था। याद दिला दें कि 2 नवंबर 2020 को जावेद ने कंगना के खिलाफ मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था


No comments:

Post a Comment