बाबासाहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Wednesday, May 20, 2026

बाबासाहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बाबासाहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग



छतरगढ़ : पिछले दिनों छतरगढ़ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मेघवाल समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का अमला सामने आया था इसके बाद क्षेत्र में बहुजन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है

इस घटना को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में टिप्पणी करने वाले रामसिंह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान भीम आर्मी के नेताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि करोड़ों शोषित, वंचित और गरीब लोगों के अधिकारों की आवाज हैं। उनके सम्मान पर की गई किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है। साथ ही मेघवाल समाज को निशाना बनाकर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारे और समाज के सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। समाज के महापुरुषों का अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गलत मानसिकता के साथ समाज को बांटने का प्रयास न कर सके।

ज्ञापन के माध्यम तहसील अध्यक्ष देवीलाल ने प्रशासन से मांग की गई कि आरोपी रामसिंह के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।

इस दौरान संगठन जिला मीडिया प्रभारी हरीश, रेशम मिस्त्री,सुनील सोलंकी, देबू , महावीर,दीपू, लिच्छूराम, जगदीश, धर्मेंद्र आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर सामाजिक सम्मान एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment