कैदी नंबर 956 बने आर्यन खान – परिवार से 4500 का मनी ऑर्डर - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, October 15, 2021

कैदी नंबर 956 बने आर्यन खान – परिवार से 4500 का मनी ऑर्डर


 By- Mohd Badar

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, 2 अक्टूबर से ही मुसीबतों में घिरे हुए हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई लेकिन फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में अब तब तक आर्यन को आर्थर रोड जेल में ही रहना पड़ेगा। इस बीच आर्यन से जुड़ी कुछ अन्य खबरें सामने आई हैं।

कैदी नंबर 956
20 अक्टूबर तक आर्यन खान अब आर्थर रोड जेल में ही रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान का नंबर N956 है। दरअसल जेल में किसी को भी नाम से नहीं बल्कि उसके नंबर से ही बुलाया जाता है, ऐसे में आर्यन खान को भी उनका कैदी नंबर मिल गया है।

परेशान हैं आर्यन
बताया जा रहा है कि आर्यन खान जेल में काफी परेशान से नजर आते हैं। आर्यन जेल का खाना सही से नहीं खा रहे हैं, यानी उन्हें वो खाना पसंद नहीं आ रहा है। इसके साथ ही बाहरी खाना लाने और खाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि आर्यन खान, जेल के कपड़े नहीं बल्कि घर से आए कपड़े पहन रहे हैं।

परिवार से आया मनी ऑर्डर
कहा जा रहा है कि आर्थर जेल अथॉरिटीज को आर्यन खान के परिवार से 11 अक्टूबर को 4500 रुपये का मनी ऑर्डर मिला था। बता दें कि एक शख्स को एक महीने में सिर्फ 4500 रुपये का ही मनी ऑर्डर दिया जा सकता है। इस पैसे से आर्यन कैंटीन के खर्चे कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment