AmbedkaritePeople's Voice को अमेरिका में मिलेगा “मूकनायक एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड 2026”
जयपुर | अमेरिका स्थित Ambedkar Association of North America (AANA) ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित “मूकनायक एक्सीलेंस in जर्नलिज्म अवॉर्ड” से Ambedkarite People’s Voice (APV News) को सम्मानित करने की घोषणा की है। यह सम्मान स्वतंत्र और जनपक्षधर डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
AANA द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, यह पुरस्कार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ऐतिहासिक प्रकाशन “मूकनायक” की विरासत को आगे बढ़ाने वाले पत्रकारों और संस्थानों को दिया जाता है, जो सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हों।
APV News ने दलित, बहुजन, आदिवासी एवं वंचित समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया है। सामाजिक न्याय, राजनीतिक जागरूकता और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर रिपोर्टिंग के कारण APV News ने स्वतंत्र मीडिया के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। वर्तमान में चैनल के लाखों दर्शक और सब्सक्राइबर हैं, जो इसकी जनविश्वसनीयता को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर APV News के संपादक नोरतराम लोरोली ने कहा कि यह सम्मान केवल APV टीम का नहीं, बल्कि उन करोड़ों वंचित लोगों की आवाज़ का सम्मान है, जिनके मुद्दों को मुख्यधारा मीडिया में पर्याप्त स्थान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि APV News आगे भी संविधान, सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
यह पुरस्कार समारोह 23 मई 2026 को माउंट प्लेज़ेट, पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) में आयोजित किया जाएगा।
AANA ने कहा कि ये पुरस्कार डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महान समाज सुधारकों की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को समर्पित हैं।

No comments:
Post a Comment