छत्रपति संभाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
वसमत : श्रीराम कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, न्यू बस स्टैंड में सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग की स्वायत्त संस्था डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर संशोधन व प्रशिक्षण संस्था (बार्टी) पुणे के प्रकल्प अधिकारी सिद्धार्थ गोवंदे के मार्गदर्शन में समतादूत मिलिंद आलणे द्वारा हिंदवी स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में वसमत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन कर उन्हें अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संभाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रनिष्ठा तथा धर्मरक्षा के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ घोषणाएं कीं। साथ ही समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम वड्डे सर ने की। प्रमुख रूप से मिलिंद आलणे उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रुति नादरे ने किया। इस अवसर पर पूनव नादरे, शुभांगी मिरकुटे, संकेत कदम, ओमकार हमदे, श्रीराज इंगोले, गजानन हबर्डे, सुभाष हबर्डे, अमर नादरे, दीपक नरवाडे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment