कोलोकाता में भारी भीड़ के चलते बंद हुआ ‘बुर्ज खलीफा’ दुर्गा पूजा पंडाल, लेजर शो भी बंद करना पड़ा - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, October 14, 2021

कोलोकाता में भारी भीड़ के चलते बंद हुआ ‘बुर्ज खलीफा’ दुर्गा पूजा पंडाल, लेजर शो भी बंद करना पड़ा


 By- Mohd Badar

पूजा पंडाल के लेजर लाइट शो को बंद कर दिया गया है। तीन अलग-अलग पायलटों ने इस संबंध में कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से शिकायत की थी।

उनका कहना था कि उन्हें लेजर लाइट के कारण विमान उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एटीसी ने इस संबंध में कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी को जानकारी दी थी। इसके बाद लेजर लाइट शो को बंद कर दिया गया है। कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुर्गा पूजा पंडाल से काफी करीब है।

दक्षिणी दमदम के श्रीभूमि में विशाल दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया था। पंडाल को और भी आकर्षक बनाने के लिए लेजर शो चलाया जा रहा था। यह पंडाल 145 फुट ऊंचा है। इसे छह हजार एक्रेलिक शीट की मदद से तैयार किया गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की डिजाइन में तैयार पंडाल को इस तरह की रोशनी से सजाया गया है कि हर कोई उसे देखने को बेताब दिख रहा है। करीब 250 से ज्यादा श्रमिकों ने साढ़े तीन महीने दिन रात मशक्कत के बाद इसे तैयार किया गया था।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();