यूपी में डेंगू-फीवर का कहर – 24 घंटे में 22 लोगों की मौत, एटा और मैनपुरी के हालत खराब - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Monday, October 18, 2021

यूपी में डेंगू-फीवर का कहर – 24 घंटे में 22 लोगों की मौत, एटा और मैनपुरी के हालत खराब


By- Mohd Badar 

उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में डेंगू के मामले देखने को मिल रहे हैं. इस बीच यूपी के ब्रज इलाके में डेंगू और वायरल फीवर ने कहर ढाया है. रविवार के दिन बुखार और डेंगू के कारण 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. बता दें कि मरने वाले लोगों में 10 लोग एटा, 8 लोग मैनपुरी, 2 फिरोजाबाद और 1-1 आगरा और कासगंज से थे. जानकारी के मुताबिक डेंगू वायरल फीवर के मद्देनजर एटा की स्थिति सबसे अधिक गंबीर बताई जा रही है. यहां अस्पतालों में बेड्स फुल हैं. वहीं फिरोजाबाद की जसराना तहसील की ग्राम पंचाय पारौली की की महिला ग्राम प्रधान की मौत भी डेंगू से हो गई है.

मैनपुरी और फिरोजाबाद भी चपेट में
फिरोजाबाद और मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर दिख रहा है. यहां के कई निवासियों की मौत डेंगू व वायरल फीवर के कारण हो गई है. बता दें कि कासगंज जिले में भी डेंगू का प्रकोप दिख रहा है. रविवार के दिन यहां एक मासूम बच्ची की मौत डेंग से दर्ज की गई है. जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 95 पहुंच चुकी है.

अस्पताल में बेड्स फुल
आगरा में डेंगू के मामलों में बीते दिनों की अपेक्षा कमी दर्ज की गई है. यहां आगरा के अस्पतालों में बेड्स फुल हैं. बता दें कि एसएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई है. इनमें से आगरा के 6 व हाथरस का एक मरीज है. वर्तमान में 11 मरीजों का वार्ड में इलाज जारी है जबकि 9 मरीजों को इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

No comments:

Post a Comment