मथानिया बाबासाहेब आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारियां जोरों पर
जोधपुर : मथानिया में इस बार डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को खास और ऐतिहासिक अंदाज में मनाने की तैयारियां तेज होती नजर आ रही है जयंती विशेष को लेकर मथानिया में बाबासाहेब को मानने वाले विभिन्न सामाजिक और बहुजन संगठनों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयंती समारोह की रूपरेखा तय की गई।
श्याम चौहान ने जानकारी दी कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को नगरपालिका शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर तिवारी चौराया से शुरू हो कर नगर पालिका के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरिओम मार्केट तक पहुंचेगी।
आयोजकों ने बताया कि हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार, उनके संघर्ष और समाज में उनके योगदान को हर वर्ग तक पहुंचाना है।
अध्यक्ष युवा नेता रवि चौहान, उपाध्यक्ष रामनिवास मोसलपुरिया, महेंद्र मेघवाल, लादेन मेघवंशी, सचिव सूर्या, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंघानिया, सुरजाराम मेहरा, महासचिव रवि मेहरा, भागीरथ चौहान, कार्यकारिणी सदस्य ललित, सेठाराम चौहान, मीडिया प्रभारी नरेश मेहरा , दलपत मालवीय, हुकमाराम बौद्ध, दिनेश अंबेडकर, रतनलाल नवल, मयंक सिंघानिया,काफी तादाद में भीम सैनिक कार्यकारिणी गठन में सम्मिलित थे

No comments:
Post a Comment