Ambedkarite People's Voice को मिला द मूकनायक एक्सीलेंस अवार्ड 2026, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, May 29, 2026

Ambedkarite People's Voice को मिला द मूकनायक एक्सीलेंस अवार्ड 2026, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Ambedkarite People's Voice को मिला द मूकनायक एक्सीलेंस अवार्ड 2026, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत




मकराना/डीडवाना। सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने वाले एकमात्र अंबेडकरवादी राष्ट्रीय चैनल Ambedkarite People's Voice को अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रतिष्ठित “द मूकनायक एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 23 मई को अमेरिका के माउंट प्लेजेंट, पेंसिल्वेनिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भारत सहित करीब 15 से अधिक देशों के सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, मानवाधिकार कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि एवं जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग मौजूद रहे।

Ambedkarite People's Voice को सामाजिक न्याय, जनजागरूकता, दलित-शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाने तथा निशुल्क विधिक सहायता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। पिछले कई वर्षों से वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने तथा युवाओं को शिक्षा एवं जागरूकता से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।



अमेरिका में आयोजित समारोह के दौरान अवार्ड प्राप्त करने के बाद APV चैनल के सीईओ नोरतराम लोरोली ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र, समाज और उन लोगों का सम्मान है जो सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर इस प्रकार सम्मान मिलना गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी सामाजिक न्याय की आवाज को और मजबूती के साथ उठाते रहेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए कार्य करते रहेंगे।

अपने संबोधन में नोरतराम लोरोली ने कहा, “हम उस भारत देश से आते हैं जिसने विश्व को भगवान गौतम बुद्ध के माध्यम से शांति, करुणा और मानवता का संदेश दिया है। हमारा प्रयास रहेगा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिखाए गए संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए।” उनके इस वक्तव्य को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सराहा।


अवार्ड मिलने की जानकारी पर अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और समाजबंधुओं ने Ambedkarite People's Voice के सीईओ नोरतराम लोरोली को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे जिले और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि युवा पीढ़ी का इस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना समाज के लिए प्रेरणादायक है। विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “क्षेत्रवासियों को आप पर गर्व है। आपने सामाजिक न्याय और जनसेवा के माध्यम से जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।”

लोरोली सरपंच मंजू कंवर , क्षत्रिय संघ अध्यक्ष दलपत सिंह रूणिचा, सरपंच संगीता लूणा, प्लाटून कमांडर संतोष चौहान, ख्याली राम, महावीर तथा सुमन बरवड़ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी नोरतराम लोरोली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामाजिक संगठनों ने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं को समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

अमेरिका से अवार्ड मिलने पर जयपुर, सीकर तथा डीडवाना सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं समाजबंधुओं द्वारा नोरतराम लोरोली का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान लोगों ने माल्यार्पण कर, गुलदस्ता और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।



स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि नोरतराम लोरोली ने अपने कार्यों से यह साबित किया है कि छोटे गांव और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी अपने समर्पण और संघर्ष के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।

No comments:

Post a Comment