पाटोदा में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर लाइब्रेरी में भामाशाह ने लगवाए चार सीसीटीवी कैमरे - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Tuesday, July 28, 2026

पाटोदा में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर लाइब्रेरी में भामाशाह ने लगवाए चार सीसीटीवी कैमरे

पाटोदा में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर लाइब्रेरी में भामाशाह ने लगवाए चार सीसीटीवी कैमरे

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर लाइब्रेरी में लाइब्रेरी

सीकर| सीकर जिले के ग्राम पाटोदा में स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर लाइब्रेरी में लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से व्याख्याता हरीश मीरण के द्वारा लगभग ₹20,000 की लागत से चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इस पहल से लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों एवं पाठकों की सुरक्षा के साथ-साथ लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं की निगरानी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।


अम्बेडकर विचार मंच पाटोदा के अध्यक्ष राजेंद्र पाटोदा ने बताया कि हरीश मीरण ने अपने पुत्र दीपक के विवाह के शुभ अवसर पर लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की थी। उनका पुत्र दीपक वर्तमान में राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

हरीश मीरण द्वारा विवाह जैसे शुभ अवसर पर सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहयोग करना समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके इस सहयोग से लाइब्रेरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

अम्बेडकर विचार मंच पाटोदा की ओर से हरीश मीरण एवं उनके परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में शिक्षा, सुरक्षा एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास के लिए भामाशाहों द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सहयोग निश्चित रूप से सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं।

No comments:

Post a Comment