राजस्थान बसपा में बड़ा संगठनात्मक फैसला: एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को फिर मिली प्रदेश प्रभारी की कमान, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, August 6, 2026

राजस्थान बसपा में बड़ा संगठनात्मक फैसला: एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को फिर मिली प्रदेश प्रभारी की कमान, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

राजस्थान बसपा में बड़ा संगठनात्मक फैसला: एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को फिर मिली प्रदेश प्रभारी की कमान, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह


उदयपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को एक बार फिर राजस्थान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद प्रदेशभर में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिए बेहद अहम बताया।


एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के समर्पित और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने पूर्व में भी राजस्थान प्रदेश प्रभारी सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठनात्मक क्षमता, जमीनी पकड़ और बहुजन मिशन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल के नेतृत्व में राजस्थान में बसपा संगठन को नई गति मिलेगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बहुजन समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

बसपा कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल के बल पर राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगी तथा बहुजन महापुरुषों के विचारों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान और तेज होगा।

कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी और प्रत्येक बूथ तक संगठन का विस्तार करेंगे तथा बहुजन समाज पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

No comments:

Post a Comment