चिन्मयांनद बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है यूपी सरकार : प्रियंका गांधी - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Monday, September 30, 2019

चिन्मयांनद बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है यूपी सरकार : प्रियंका गांधी

चिन्मयांनद बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है यूपी सरकार : प्रियंका गांधी 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 

उतरप्रदेश। स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा से पहले उसके कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलात्कार के आरोपी को बचाने के लिए किसी भी हद गिर सकती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि पीड़ित लड़की की आवाज जितनी दबाई जाएगी, न्याय की मांग उतनी ही बुलंद होती रहेगी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुये आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के घमंड में चूर उतरप्रदेश सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। बलात्कार के आरोपी चिन्मयान्द को बचाने के लिए और शाहजहांपुर की पीड़ित बेटी की आवाज को दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। योगी सरकार बहुत ज्यादा घबराई हुई है।


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जैसे ही भाजपा सरकार को पता चलता है कि उनके ख़िलाफ प्रदर्शन होने जा रहा है तो धारा 144 लगा देते हैं। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, अन्याय-अत्याचार को छिपाया व दबाया नहीं जा सकता। अब हर व्यक्ति अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने लग गया है। कांग्रेस के नेता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बलात्कार से पीड़ित लड़की को डराने व धमकाने वाले अपराधियों को यूपी सरकार का संरक्षण प्राप्त है। आपको बता दे कि कांग्रेस चिन्मयानंद पर बलात्कार के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शाहजहांपुर से लखनऊ तक 30 सितम्बर से पदयात्रा निकालने वाली है।


पदयात्रा निकालने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा को यूपी सरकार ने नजरबंद कर दिया गया है और पार्टी विधानमंडल दल के नेता सहित 82 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर अपने कॉलेज में पढ़ रही कानून की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();