बसपा अध्यक्ष मायावती ने चुनाव हार के बाद उठाया बड़ा कदम, प्रदेशाध्यक्ष बदल डाला
![]() | |
|
मुंबई | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद उठापटक मचा हुआ है। नतीजा आने के तुरंत बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया और कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। उसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी महाराष्ट्र के नेता और प्रभारियों को दिल्ली तलब किया जहां पर प्रदेश इकाई में बडा बदलाव कर दिया।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे पर समीक्षा करते हुए नाराजगी जाहिर की और कार्यकारिणी में बदलाव किया। मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर संदीप ताजने को मौका दिया है। उनके साथ प्रभारी के तौर पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य वीरसिंह और लालजी मेघनगर को लगाया गया है।
सुनने में यह भी प्रदेशाध्यक्ष के साथ 13 अन्य लोगों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है लेकिन उनकी घोषणा बाद में कि जायेगी। महाराष्ट्र में अब तक प्रभारी राज्यसभा सांसद अशोक सिध्दार्थ को हटाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगा दिया है क्योंकि राज्य में उनके प्रति अंसतोष बढा हुआ है।
इधर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संदीप ताजने का कहना है कि उनको मौका मिला है तो वो सही से पार्टी की जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और नये लोगो ज्यादा से ज्यादा मौका देंगे।
No comments:
Post a Comment