विधानसभा चुनाव नतीजों से नाराज मायावती हरियाणा में बदली कार्यकारिणी
![]() | |
|
चंडीगढ़ | हाल ही में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा के आमचुनाव में बसपा के प्रदर्शन से नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी पूरी प्रदेश इकाई को भंग कर नयी गठित कर दी। आपको बता दें कि 24 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए तो बहुजन समाज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पायी। अधिकतर सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाये, इसी नाराज़ मायावती ने पूरी प्रदेश टीम को हटाकर नई टीम नियुक्त कर दी।
अपने दिल्ली स्थित आवास पर राज्य की समीक्षा बैठक के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट गुरमुख सिंह को लगाया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी के तौर पर धर्मवीर अशोक, महेश कुमार और सीपी सिंह को भी लगाया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे नरेंद्र राणा को और दया चंद लाकडा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश इकाई को लेकर समीक्षा की और यह सभी नियुक्तियों की है।
आपको बता दें कि हरियाणा में बसपा ने अपना खाता तक नहीं खोला।
No comments:
Post a Comment