हैदराबाद व उन्नाव के बाद सीकर में भी गैंगरेप कर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Wednesday, December 11, 2019

हैदराबाद व उन्नाव के बाद सीकर में भी गैंगरेप कर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की

हैदराबाद व उन्नाव के बाद सीकर में भी गैंगरेप कर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच
सांकेतिक तस्वीर

सीकर. हैदराबाद और उन्नाव के बाद सीकर में एक महिला के साथ गैंगरेप करके उसे जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना नीमकाथाना के थोई थाने में दर्ज हुआ है। चीपलाटा निवासी एक महिला ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि 6 दिसम्बर को शाम 4 बजे के वह अपनी झोपड़ीनुमा घर में अकेली सो रही थी। इसी बीच अचानक से चीपलाटा के रहने वाले हीरालाल,मालाराम,हजारी,प्रकाश व महेन्द्र शराब के नशे में धूत होकर उसकी झोपड़ी में घुस गए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। आरोपियों ने उस महिला के कपड़े फाड़ दिये और बलात्कार करने का प्रयास किया। गनीमत रही की उस समय जोर से चिल्लाने पर पड़ौसी लोग भागकर आ गए। जिससे उसकी अस्मत लुटने से बच गई। महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान बदमाशों ने उसे जिन्दा जलाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बड़ी मुश्किल से वह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। लेकिन, वह झोपड़ी में रखे नगदी 20 हजार रुपये व अन्य घरेलू समान नहीं बचा पाई। इससे उसे भारी नुकसान हो गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment