जयपुर में नागरिकता कानून के समर्थन रैली में उमड़ा जन सैलाब बीजेपी के नेताओ ने क्या क्या कहा
जयपुर। नागरिकता कानून बिल के पक्ष में शुक्रवार को जयपुर में बीजेपी की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च शहीद स्मारक से शुरू होकर सिविल लाइंस फाटक तक गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहें। कुछ ही दिन पहले भाजपा के पदाधिकारीयों ने तय किया था कि वो नागरिकता कानून के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके लिए पूरे देश भर में कार्यक्रम आयोजित करवायेगी। इसी कड़ी में भाजपा ने अब जयपुर में जागरूकता रैली निकाली है।
इसमें प्रदेश की जनता को बताया जाएगा कि नागरिकता कानून देश के हित में है और इससे किसी का भी नुकसान नहीं होगा। गौरतलब है कि संसद ने हाल ही में नागरिकता संशोधन बिल को मंजूरी दी थी और इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पर अपने हस्ताक्षर कर दिए और ये अब कानून बन चुका है।
पूरे देश भर में इस नागरिकता कानून को लेकर विरोध भी हो रहा है तो अब समर्थन की भी आवाज गूंजने लगी है। प्रदेश में नागरिकता कानून को लेकर भाजपा और कांग्रेस अब सीधे तोर पर खुले मैदान में उतर गए हैं। एक तरफ कांग्रेस इसकी जमकर खिलाफत कर रही है तो भाजपा इसके समर्थन में डटकर खड़ी है।
![]() |
नागरिकता बिल के समर्थन में बीजेपी के लोग |

No comments:
Post a Comment