नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सीमापुरी में हिंसक प्रदर्शन DCP घायल, 17 मेट्रो स्टेशन बंद - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, December 20, 2019

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सीमापुरी में हिंसक प्रदर्शन DCP घायल, 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सीमापुरी में हिंसक प्रदर्शन DCP घायल, 17 मेट्रो स्टेशन बंद 
प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंक कर खदेड़ती पुलिस

दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में दो बड़े विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर एक बजे भीम आर्मी की ओर से जामा मस्जिद गेट नंबर-1 से जंतर-मंतर तक मार्च निकालने का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर से कुछ संगठनों की ओर से शुक्रवार को शाम पांच बजे राजीव गांधी चौक मेट्रो स्टेशन गेट-7 पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसको लेकर दिल्ली के हर जगह बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। गुरुवार को पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम को शुक्रवार को दोबारा दोहराया जा सकता है। इसमें मोबाइल व इंटरनेट पर पाबंदी के अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर धारा144 भी लगाई जा रही है। बिल के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के अलावा राजधानी में आने वाले बार्डर इलाकों में भी जाम की स्थिति हो सकती है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही प्रदर्शनों की दिल्ली पुलिस से अनुमति मिली है।


दिल्ली के ये है 17 मेट्रो स्टेशन जो बंद है

चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिलशाद गार्डन, शिव विहार, जौहरी एंक्लेव, राजीव चौक, प्रगति मैदान, खान मार्केट, जनपथ, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन। राजीव चौक, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जामा मस्जिद इलाके में भीम आर्मी चीफ के साथ भाईचारे के नारे लगाते प्रदर्शनकारी

दिल्ली के जामा मस्जिद से प्रदर्शनकारी तिरंगा मार्च लेकर बाहर निकले हैं। प्रदर्शनकारी हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस में हैं भाई-भाई के नारे लगा रहे हैं। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखे हुए हैं। इसके साथ भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी है

1 comment: