बिहार में दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियों का ताबड़तोड़ प्रचार जारी
पटना (Patna)| बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान खत्म हो गया है मगर उसके बाद दूसरे और तीसरे चरण का प्रचार अब सभी राजनीतिक दलो ने तेज कर दिया है। महागठबंधन की तरफ से लगातार तेजस्वी यादव मोर्चा संभाल रहे है,तो साथ में राहुल गांधी भी नजर आ रहे है। दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन की रैलियों में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जा रहे है,वही पीएम नरेंद्र मोदी भी जनसभा लगातार क रहे है।
भाजपा और जेडीयू गठबंधन पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार राज्य का गौरवशाली इतिहास हमेशा से ऐतिहासिक परंपरा और महान सभ्यता से समृद्ध है। हमेशा से बिहार राज्य भारत की संस्कृति का मुख्य केंद्र रहा है। इस राज्य की पावन धरती पर महान सम्राट अशोक, चन्द्रगुप्त मौर्य, रणनीति के महान चाणक्य, आर्यभट्ट, महात्मा गौतम बुद्ध, महावीर और गुरु गोविन्द सिंह की जन्मस्थली व कर्मस्थली यही है। फिर भी हम आज तक पर्यटन क्षेत्र में पिछड़े हुए है।आख़िर ऐसा क्यों है?
वही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एसडीएम गठबंधन बिहार मे फिर से पुर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के सहयोग से बिहार दोगुनी से ज्यादा रफ़्तार से विकास के रास्ते पर अब दौड़ने को अग्रसर है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता को सब कुछ मालूम है कि किस पार्टी ने अपने अपने शासनकाल में किसने कितना कार्य किया है?
बहुजन समाज की सबसे तेज खबरें पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें, Twitter पर फॉलो भी करे और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
No comments:
Post a Comment