यूपी : अश्लील वीडियो की आड़ में दलित लड़की से कई बार रेप करते रहे दरिंदे , इस बार बात नहीं मानी तो वीडियो किया वायरल - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Thursday, January 7, 2021

यूपी : अश्लील वीडियो की आड़ में दलित लड़की से कई बार रेप करते रहे दरिंदे , इस बार बात नहीं मानी तो वीडियो किया वायरल

यूपी : अश्लील वीडियो की आड़ में दलित लड़की से कई बार रेप करते रहे दरिंदे , इस बार बात नहीं मानी तो वीडियो किया वायरल 





फिरोजाबाद (Firozabad) उत्तरप्रदेश में हर दिन बलात्कार जैसी भयानक घटनाये सामने आ रही है। अब एक और ऐसी ही घटना फिरोजाबाद जिले से भी आ गयी है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि घटना फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके के एक गांव है। गांव की दलित लड़की ने अपने ही गांव के रहने वाले चार लड़को पर रेप का आरोप लगाया है। दलित युवती का कहना है कि यह चारो लडके गांव की कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रखे है और उसके बाद उनको शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर करते थे। 


उसके बाद उसने आगे कहा कि इन चारो लड़को ने ही उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। दलित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। दलित लड़की ने आप बीती बताते हुए कहा कि एक कमरे में बंद करके उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया। यह लड़के और भी कई गांव की कलड़कियो के वीडियो बनाकर उनको ब्लेकमेल करते है और शारीरिक सम्बन्ध बनाने को मजबूर करते है। ऐसा नहीं करने पर वीडियो को शोशल मिडिया पर वायरल कर देते है। उस दलित लड़की ने कहा कि उसके साथ भी ऐसा ही किया। 


इसके आगे पीड़िता ने कहा कि  भूरी सिंह और अनिल कुमार ने उसके वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल किया और पिछले एक महीने में ही उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।  उसके बाद इस बार उसने मना कर दिया तो उसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता ने रट हुए कहा कि गांव के लड़को ने ही उनकी बेटी के साथ गलत काम किया है। और अब जान से मरने की धमकी भी दे रहे है। 


बहुजन समाज की सबसे तेज खबरें पाने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज 

को लाईक करें, Twitter पर फॉलो भी करे और यूट्यूब चैनल को 

सब्सक्राइब करें।

No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();