अंबेडकर जयंती पर बांसवाड़ में निकली भव्य रैली और सभा का आयोजन
बांसवाड़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम, बांसवाड़ा के तत्वाधान में जिला स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली, कार्यक्रम में पहले अंबेडकर सर्कल तक पैदल शोभायात्रा निकाली गई। रैली के अंबेडकर सर्कल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ASP प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल पहुंचे और प्रदेश महासचिव सुनील भारतीय पहुंचें बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद रैली लो कॉलेज स्थित सभा स्थल पर पहुंची, जहां बड़ी जनसभा का आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. नरेश पटेल (ओबीसी महासभा) ने बाबासाहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला, जबकि विनोद परमार सुंदनी ने अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस दौरान कोदरलाल बुनकर (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति-जनजाति) ने अपने संबोधन में “मिशन 16” पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विकिल सुनार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब के विचार समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की प्रेरणा देते हैं, जिन्हें व्यवहार में उतारना अत्यंत आवश्यक है।
सभा के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष आजाद ने बहुजन समाज के लोगों को बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। इस दौरान जिला महासचिव कांतिलाल रायकवाल, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिलाउपाध्यक्ष भरत पटेल, जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव, शांतिलाल यादव, डायालाल यादव, मोहित आजाद, विष्णु मेघवाल, गिरीश यादव, नवीन यादव, महेश यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment