असामाजिक तत्वों तोड़ी बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा
![]() |
| (फोटो: घटना के बाद इकट्ठा हुई भीड़ ) |
झाँसी : जनपद झाँसी के थाना चिरगांव अंतर्गत ग्राम करगुआं में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद आसपास के दलित समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला
लोगों ने इसे अपनी आस्था और सम्मान पर सीधा आघात बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्राम करगुआं सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों का आक्रोश साफ तौर पर दिखाई दिया और न्याय की मांग तेज हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के हजारों पदाधिकारी मौके पर पहुँचे। बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
इस दौरान प्रमुख रूप से वहां उपस्थित रहे झाँसी मंडल प्रभारी इंजीनियर सोनू कुमार आज़ाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कोटखेरा, भिम आर्मी जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी , भानु प्रताप सिंह छेवता पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद गौतम तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे
जनता का स्पष्ट कहना है कि ऐसे कृत्य करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए, प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल नई प्रतिमा को ससम्मान स्थापित कराया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments:
Post a Comment