बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर भीम क्रांति सेना की विशाल वाहन रैली
जम्मू में भीम क्रांति सेना द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह रैली मिश्रीवाला से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक, जम्मू में संपन्न हुई।
संगठन के पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस विशाल रैली में हजारों की संख्या में विभिन्न वर्गों, धर्मों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों, सिद्धांतों एवं उनके द्वारा बताए गए समानता, न्याय और भाईचारे के मार्ग को स्मरण किया तथा समाज से भेदभाव और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लिया।
रैली के समापन स्थल अंबेडकर चौक पर सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर भीम क्रांति सेना के चेयरमैन अजय थापा, अध्यक्ष परशोतम थापा, संयोजक एडवोकेट डॉ. शशि एस. के. थापा, युवा अध्यक्ष हिम्मत कुमार, युवा उपाध्यक्ष अभय एवं राहुल बसन, अमरनाथ डोगरा, महिला विंग युवा अध्यक्ष श्रीमती रेनू तथा अन्य गणमान्य सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

No comments:
Post a Comment