बाबासाहेब की जयंती पर सीकर के पाटोदा में लाइब्रेरी का उद्घाटन
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के ग्राम पाटोदा में भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के जयंती के अवसर पर ग्राम वासियों की ओर से डॉ बी .आर . अम्बेडकर लाईब्रेरी का शुभारंभ किया गया ।
आयोजन समिति के राजेंद्र पाटोदा ने बताया कि डॉ बी आर अंबेडकर लाइब्रेरी का उद्घाटन पीठाधीश्वर सुजानगढ़ के केशवदास महाराज व प्रकाश दास महाराज के द्वारा किया गया।
डॉ बी आर अंबेडकर लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के अध्ययन हेतु आवश्यक और उचित स्थान बनाया गया हैं और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक पुस्तक भी उपलब्ध करवाई गई है।आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के और ग्रामवासी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment