Ind Vs Pak: कोहली ने बाबर को दी बधाई-रिजवान को लगाया गले
By - Tanuj Pate
टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की शानदार शुरुआत नहीं हुई है. सुपर-12 स्टेज के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को बुरी तरह हरा दिया है. पाकिस्तान ने रविवार को दुबई में खेले गए मैच में भारत को दस विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में बातचीत करते हुए नज़र आए, जिसकी लोगों ने काफी तारीफ भी की.
पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने अकेले दम पर ही भारत को हरा दिया. भारत ने पाकिस्तान को 152 रनों का टारगेट दिया था,जो पाकिस्तान ने बिना किसी विकेट गंवाए पार कर लिया. मैच खत्म होने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों को बधाई दी, साथ ही मोहम्मद रिज़वान को गले भी लगाया.
विराट कोहली के इस अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी विराट कोहली की तारीफ करते हुए ये तस्वीर साझा की है और लिखा है कि ये ही स्पिरिट ऑफ क्रिकेट है. सोशल मीडिया पर विराट कोहली की ये फोटो तेज़ी से वायरल हो रही है. कोहली मुस्कुराहट के साथ रिजवान को गले लगाते भी नजर आए
No comments:
Post a Comment