मुख्यमंत्री योगी को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा सौंपेगा ज्ञापन
मुरादाबाद मंडल प्रभारी मोहम्मद वसीम भाई ने जानकारी दी कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम जी के आदेशनुसार 13 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों पर फर्जी मुकदमे, प शिक्षा और चिकित्सा , स्मार्ट मीटर, राशन कार्ड, नशाखोरी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध जैसी समस्याओं से संबंधित विज्ञापन सौंपा जाएगा।
वही मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से 13 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मुजफ्फरनगर पहुंचने का आवाह्न किया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में किसानों की विभिन्न समस्या लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसी का विरोध करने के लिए मुख्यमंत्री के दौरे पर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा

No comments:
Post a Comment