पहासू में भीमराव अंबेडकर जयंती एवं भव्य शौभा यात्रा को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी की बड़ी बैठक
![]() |
| (फोटो: बैठक करते पुलिस अधिकारी) |
बुलंदशहर : 14 अप्रैल 2026 कि डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती एवं भव्य शौभा यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क। प्रशासन द्वारा बताया गया की आज थाना पहासू के परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थानाक्षेत्र प्रभारी जी ने करते हुए बैठक में बताया कि 14 अप्रैल 2026 को पहासू कस्बा सहित 12 ग्रामों में होने वाली भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती एवं भव्य शौभा यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने पर बिस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी महोदय शिकारपुर मौजूद उपस्थित रहे।
जिन्होंने सभी अंबेडकर बादी संगठनों एवं शौभा यात्रा आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शौभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिनजक जाति बाद को बढावा देने वाला या भड़काऊ गीत संगीत एवं अनावश्यक गुलाल का प्रयोग बिल्कुल ना करें।ये पूर्ण रूप से ध्यान आकर्षित कर लीजिए। प्रशासन ने बताया कि थानाक्षेत्र पहासू में 14 अप्रैल को पहासू कस्बा सहित करीब 12 ग्रामों में डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी कि भव्य शौभा यात्रा निकाली जायेगी।
इसके अलावा 16 अप्रैल को 3 ग्रामों में एवं 25 अप्रैल को 2 ग्राम में दोपहर करीब 11 बजे से ग्राम पंचायत गंगागढ व शाम करीब 5 बजे से करौरा सहित भव्य शौभा यात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है।
सभी सम्मानित समिति आयोजकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने कुछ हेड कार्यकर्ताओं को मौंनीडर के रूप में उनकी जेब पर कार्ड लगाने वालों कों चयनित करते हुए अपने अपने कार्यक्रम को विवरण रूट प्लान की सूची समय से प्रशासन को उपलब्ध कराए जिससे कि व्यवस्था को मजबूत बनाकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी कि इस भव्य शौभा यात्रा को निकलवाया जा सके। इस अवसर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व अम्बेडकर वादी संगठनों के सदस्यों ने बड़ी तादाद में थानाक्षेत्र पहासू परिसर में पहूंचकर भाग लिया

No comments:
Post a Comment