"भाग जाओ जो मिल रहा है वह फ्री का खा रहे" कोटेदार गरीबों को नही दे रहा पुरा राशन
जालौन : माधौगढ में सरकार के द्वारा मिलने वाले राशन को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां ठेकेदार की मनमानी देखने को मिल रही है कम राशन देना और गरीबों को राशन मांगने पर गंदी गंदी गालियां देने का आरोप लगाया है
जानकारी के अनुसार मामला नगर पंचायत रामपुरा तहसील व परगना माधौगढ़ जिला जालौन का है ग्रामीणों ने बताया है कि कोटेदार रामप्रकाश की दुकान पर राशन सामग्री लेने जाते हैं तो अंगूठा एक हप्ते पहले लगवा लेते फिर राशन लेने जाते है तो कहते हैं कि अगले माह में इकटठा देदेगें ऐसा कहकर हमलोगों को वापस कर दिया जाता है और 2 किलो सामग्री कम देता है
आगे बताया है कि कम देने वावत कहा जाता है तो धमकी देता है कि यहाँ से भाग जाओ जो मिल रहा है वह फ्री का खा रहे हो हमलोगों को उक्त कोटेदार ने 3-4 माह से राशन सामग्री नहीं दी
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कोटेदार से राशन सामग्री की मॉग करते हैं तो धमकी देता है कि भाग जाओ कोई सामग्री नहीं दी जायेगी अगर बार बार कहा तो तुम्हारा राशन कार्ड निरस्त करवा देगें हमारा तुम कुछ नहीं कर पाओगे हमारे स०पा० सांद माननीय नारायणदास अहिरवार से सम्बन्ध है ज्
कोटेदार के बिरुद्ध राशनकार्ड धारक श्रीमती राजश्री ने बताया कि कोटेदार शराब पीकर यदा कदा बितरण करता है तो राशनकार्ड धारक माँ बहिने को गंदी नजर से देखते हुये अपशब्दों का प्रयोग करता है
परेशान होकर गांव वालों ने कोटेदार के खिलाफ शिकायत भी दी है ग्रामीणों का आरोप है कि बड़े नेता से जानकारी होने से इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

No comments:
Post a Comment