ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबासाहब मूर्ति स्थापना की मांग - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, April 10, 2026

ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबासाहब मूर्ति स्थापना की मांग

ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबासाहब मूर्ति स्थापना की मांग

(फोटो:  ज्ञापन के दौरान अधिवक्ता गण)


ग्वालियर : लगभग 1 साल से ग्वालियर हाईकोर्ट में चली आ रही बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना करने को लेकर आज भी बहुजन समाज के अधिवक्ताओं के द्वारा शंकर से जारी

इस को लेकर दिनांक 8 अप्रैल 2026 को बाबासाहेब मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा स्थापना समर्थक अधिवक्ताओं के द्वारा एक बार फिर यह मांग की गई थी बाबा साहब की मूर्ति ग्वालियर हाई कोर्ट में जल्द से जल्द लगाई जाए इस मांग के दौरान हाई कोर्ट ग्वालियर में मानव श्रृंखला बनाने की भी बात की गई थी लेकिन 8 अप्रैल की सुबह से ही पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने कार्यक्रम करने से रोक दिया, कार्यक्रम रोके जाने के दौरान प्रशासन और पुलिस से लगातार बात चल रही थी


इस बात के दौरान ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चली इस लंबी बातचीत के दौरान आपसी सहमति से शासन के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय तथा मध्य प्रदेश सरकार पर अपनी बात पहुंचाने का कार्य किया गया।


ज्ञापन के माध्यम से एड विश्वजीत रतौनिया ने कहा गया कि ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की मूर्ति जल्द से जल्द स्थापित की जाए ताकि ग्वालियर में आपसी भाईचारा मोहब्बत स्थापित हो सके न्याय की भावना स्थापित सकें और बहुजन समाज के अधिवक्ताओं में भारी रोष है इस दौरान एडवोकेट राय सिंह बौद्ध सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment