भीम आर्मी जय भीम संगठन के तहसील अध्यक्ष बने युवा चेहरे सोमवीर - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, April 10, 2026

भीम आर्मी जय भीम संगठन के तहसील अध्यक्ष बने युवा चेहरे सोमवीर

भीम आर्मी जय भीम संगठन के तहसील अध्यक्ष बने युवा चेहरे सोमवीर



पटियाली। भीम आर्मी जय भीम संगठन की बैठक बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव सिनोट में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन की नीतियों को उपस्थित लोगों के बीच रखा गया। इस दौरान सोमवीर सिंह को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबाबू गौतम ने की।

उन्होंने सोमवीर सिंह को पटियाली विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया। इस दौरान कई लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ली। जिलाध्यक्ष ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत नोटियाल के निर्देशानुसार संगठन का मुख्य उद्देश्य देश हित और समाज हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों और धर्मों के गरीब व जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। इस मौके पर डॉ. शिव कुमार मंडल अध्यक्ष अलीगढ़, शाहबाज खान सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment