14 अप्रैल को लखनऊ में आएंगे बसपा के लाखों कार्यकर्ता, बसपा सुप्रीमो ने दिए निर्देश
लखनऊ : 31 मार्च को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में यूपी के पार्टी पदाधिकारी के साथ एक अहम बैठक बुलाई गई थी इस बैठक में पार्टी प्रमुख ने भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े स्तर पर मनाने का निर्देश दिया था जिसमें यूपी के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं को लखनऊ बुलाया गया है
पूरे प्रदेश भर में बहुजन समाज पार्टी की तैयारीयां
14 अप्रैल को बाबासाहेब की जयंती को लेकर बसपा का बड़ा कार्यक्रम होगा, इस कार्यक्रम को लेकर बसपा पूरे प्रदेश भर में तैयारियां शुरू कर दिए, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पल हर दिन जिले में विधानसभा में बैठक ले कर 14 अप्रैल लखनऊ चलो का आह्वान कर रहे हैं इसी के साथ पूरे प्रदेश भर के अंदर छोटे बड़े नेता लखनऊ चलो के लिए बैठक व कार्यक्रम कर रहे हैं 14 अप्रैल के लिए बहुत ही समाज पार्टी के लिए सभी स्तर पर तैयारियां बड़े भव्य स्तर पर चल रही है
लाखों की संख्या में आएंगे बसपा कार्यकर्ता
14 अप्रैल को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी का होने वाला बाबासाहेब की जयंती पर कार्यक्रम में उम्मीद लगाई जा रही है कि तकरीबन तीन से चार लाख लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस बार नोएडा और लखनऊ में अलग-अलग कार्यक्रम न करके बसपा सुप्रीमो मायावती ने केवल लखनऊ में ही कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है इसलिए सभी उम्मीद लगाए हैं कि इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग आएंगे


No comments:
Post a Comment