13 अप्रैल को होगी भव्य बी.आर.अम्बेडकर लाईब्रेरी का उद्घाटन - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Tuesday, April 7, 2026

13 अप्रैल को होगी भव्य बी.आर.अम्बेडकर लाईब्रेरी का उद्घाटन

13 अप्रैल को होगी भव्य बी.आर.अम्बेडकर लाईब्रेरी का उद्घाटन


सीकर : बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती 14 अप्रैल को है।  जिसको लेकर देश व दुनिया में बड़े ही उत्साह से तैयारी शुरू कर दी गई हैं, इस बीच राजस्थान के सीकर जिले में एक शानदार अम्बेडकर लाईब्रेरी का भी उद्घाटन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान‌ के जिला सीकर की तहसील लक्ष्मणगढ़ के गांव पाटोदा में संविधान निर्माता डा. बी.आर.अम्बेडकर लाईब्रेरी का उद्घाटन समारोह दिनांक 13 अप्रैल को होने जा रहा है। जिसमें पूरे जिले भर से हजारों लोग पहुंचने वाले हैं।

समाजसेवी राजेंद्र पाटोदा ने बताया कि अखिल भारतीय सांगलिया धुणी के  पीठाधीश्वर ओमदास जी महाराज के कर कमलों द्वारा लाइब्रेरी का शुभारंभ होगा।

राजेंद्र पाटोदा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है, 13 अप्रैल को पाटोदा में लाइब्रेरी का शुभारंभ होगा

No comments:

Post a Comment