ASP में सोनू कुमार आज़ाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झाँसी मंडल प्रभारी बनाया
![]() |
| (फोटो: सोनू कुमार आजाद सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ) |
झाँसी : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद पार्टी संगठन में लगातार बड़े फेरबदल कर रहे हैं इसी बीच झांसी में भी आजाद समाज पार्टी में युवा नेता को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष इंजी सोनू कुमार आज़ाद को झाँसी मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है सोनू कुमार आज़ाद पार्टी में लगातार कहीं सालों से कार्य करें जिसका उनको परिणाम मिला, सोनू कुमार आज़ाद को जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं, समर्थकों में भारी उत्साह दिखा
नियुक्ति न केवल संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि यह इंजी. सोनू कुमार आज़ाद के वर्षों के संघर्ष, समर्पण, निष्ठा, अनुशासन और संगठन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का भी सशक्त सम्मान है।
इंजी. सोनू कुमार आज़ाद ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सदैव गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित एवं उपेक्षित समाज की आवाज़ को मजबूती के साथ उठाया है। उन्होंने हर परिस्थिति में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने, मिशनरी सोच को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और साहस के साथ किया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में सोनू कुमार आज़ाद ने पार्टी में कार्य किया है, कार्य करते हुए उन्होंने सक्रियता, संगठन विस्तार और जनसरोकारों के मुद्दों पर काम किया, जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें झाँसी मंडल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

No comments:
Post a Comment