बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारी शुरू, 14 अप्रैल को निकलेगा विशाल जुलूस
भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को लेकर देश और दुनिया में तैयारियां शुरू हो चुकी है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से जयंती को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है। बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को देश भर में मनाई जाएगी। जिसके मुख्य कार्यक्रम संसद भवन दिल्ली, लखनऊ और महाराष्ट्र सहित कई राज्य में होंगे।
इसी बीच बड़ी खबर मिल रही है राजस्थान से, जहां झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र के गांव इस्लामपुर बढ़िया में बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती को लेकर चर्चा की गई। आयोजनकर्ता ने बताया कि बैठक में मौजूद सभी लोगों ने संगठित होकर बाबासाहेब की जयंती का विशाल जुलूस निकालने के बारे में चर्चा की गई। भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष कमलेश कुमार मेघवाल ने बताया कि जयंती को लेकर आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है।

Kamlesh Meghwal
ReplyDelete