ग्राम कठैचा के लोगों ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नाला निर्माण की मांग
![]() |
| (फोटो: ज्ञापन देते ग्रामीण ) |
उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के ग्राम कठैचा में गांव का नाबदान व बारिश का पानी बाहर निकालने हेतू नाला निर्माण के संबंध में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर जिला अधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अनुसूचित जाति बस्ती में नाली निर्माण की आवश्यकता है।
ग्रामीण साहुल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कठेचा में लोगो के नाबदान का पानी व बारिश का पानी का निकास नहीं है, जिसके कारण घरो का गन्दा पानी आवासीय बस्तियों में फैल रहा है। ग्राम कठेचा के पूरब तरफ अनुसूचित बस्ती में अम्बेडकर मूर्ति से चकमार्ग के किनारे से पिच रोड तक तथा पिच रोड से दक्षिण तरफ तक नाला (जिसकी कुल दुरी लगभग 700 मीटर) की आवश्यकता है। इस नाली का निर्माण हो जाने से आवासीय बस्तीयो की नाबदान व बारिस के पानी का निकास हो जायेगा और हमारी सामूहिक समस्या का समाधान हो जायेगा |
ग्रामीणों ने बताया कि इसके संबंध में पहले विकास खंड अधिकारी आजमगढ़ को भी शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा इसको अस्वीकार कर दिया गया। जिसकी वजह से अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में नाली का निर्माण करें।
इस दौरान गांव से समस्त ग्रामवासी साहुल कुमार, प्रदीप कुमार, रामप्रकाश, लालचंद, श्याम बिहारी, विजय, हरेंद्र राम ,उमेश कुमार, विवेक कुमार, हरकेश कुमार, अंगद कुमार और आशीष कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment