निकाय चुनाव में बसपा 50 प्रतिशत युवाओं को देगी मौका
![]() |
| फोटो: बसपा की बैठक |
उदयपुर: राजस्थान में अगले कुछ महीनों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर उदयपुर में बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिस में आगामी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई, पार्टी की बैठक देबारी स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तार से समीक्षा की गई।
वही बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल ने कहा कि निकट भविष्य में निकाय एवं नगर पालिका चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बूथ स्तर पर कार्य कर रहे निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को हटाकर नए एवं सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को राजनीति में आगे लाने पर जोर देते हुए कहा कि बसपा निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत युवाओं को मौका देगी, जिससे स्वच्छ और मजबूत राजनीति के साथ प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
बसपा नेता एडवोकेट सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी एड. प्रेम बारूपाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में एड. जगदीश चंद्र पाल (लोकसभा जोन प्रभारी), एड. हरीश चंद्र गोड (लोकसभा जोन प्रभारी) तथा उदयपुर जोन प्रभारी सी.पी. चौहान शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौतम ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर शीघ्र प्रदेश कार्यालय में जमा करवाई जाए।
वहीं, जगदीश चंद्र पाल ने जानकारी दी कि आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उदयपुर जोन स्तरीय कार्यक्रम सिरोही जिले के कालेन्द्री में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने उदयपुर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को बसों के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। हरीश चंद्र गोड ने बताया कि अब प्रत्येक माह सेक्टर एवं बूथ स्तर की समीक्षा जिला मुख्यालय पर की जाएगी तथा नए युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में शंभू लाल मौर्य, हमीनूर पठान, दलपत गरासिया, सुरेश मेघवाल (जिला उपाध्यक्ष), कृष्ण कुमार (जिला उपाध्यक्ष), होशियार सिंह, मांगी लाल सेन, खेमराज कटारा, दलपत गरासिया भीमराज, अमित कनोजिया, निबा राम गरासिया, भगवती लाल, देवी लाल मेघवाल, नाना राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment