गुमान राम बने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष, संभालेंगे कमान - Ambedkarite People's Voice

Breaking News

Friday, April 3, 2026

गुमान राम बने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष, संभालेंगे कमान

 गुमान राम बने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष, संभालेंगे कमान 

(फोटो: नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रद्धेय गुमान )


ब्यावर जिले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठन विस्तार करते हुए गुमान राम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भीम आर्मी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल द्वारा जारी आदेश के माध्यम से की गई है


गुमान राम ब्यावर के ग्राम रास क्षेत्र के निवासी हैं। वे लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। इससे पहले वे भीम आर्मी भारत एकता मिशन में  कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैंसंगठन ने उनकी सक्रियता, समर्पण और समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है


जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर गुमान राम ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।


उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने गुमान राम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा

No comments:

Post a Comment